नवादा: अपार आईडी निर्माण में लापरवाही पर कार्रवाई होगी, निजी विद्यालयों को डीएम की सख्त चेतावनी, समाहरणालय में बैठक
Nawada, Nawada | Jul 4, 2026 नवादा के सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में जिले के सभी निजी विद्यालयों के संचालकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों के अपार आईडी निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए।