#1tending ब्रेकिंग उन्नाव
ग्राम सभा मुलूक गाड़ाण के पास स्थित नहर का पुल लगभग चार महीने पहले टूट गया था, लेकिन आज तक उसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। यह मार्ग क्षेत्र के हजारों लोगों के आवागमन का मुख्य रास्ता है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों और राहगीरों का आना-जाना होता है।
ग्रामीणों द्वारा संबंधित विभाग से कई बार शिकायत और संपर्क किया गया। मीडिया के माध्यम से हुई बातचीत में विभागीय अधिकारियों ने लगभग 20 दिनों का समय देते हुए बताया कि जब तक नहर में पानी का प्रवाह जारी रहेगा, तब तक पुल का निर्माण कार्य संभव नहीं है। पानी बंद होने के बाद पुल की मरम्मत एवं निर्माण कार्य शुरू किए जाने का आश्वासन दिया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि पुल टूटने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और वैकल्पिक मार्गों से लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की ह�
Unnao, Unnao | Jun 25, 2026