#ब्रेकिंग ब्रेकिंग उन्नाव
जिला कारागार में निरुद्ध एक बंदी की मृत्यु के मामले में श्रीमती विनी सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए घटना के संबंध में आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि बंदी की मृत्यु के कारणों की जांच कराई जा रही है तथा नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और पोस्टमार्टम सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
न्यूज़ इंडिया 24
जिला संवाददाता – ध्रुव लाल साहू, उन्नाव
Unnao, Unnao | Jun 25, 2026