लालगंज: केदलीपुर नहर पुलिया से पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई के बाद भेजा जेल
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में बरदह थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह व मय हमराह फोर्स ने मारपीट के बाद हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों हरवंश यादव और रामकिशुन यादव को केदलीपुर नहर पुलिया से गिरफ्तार किया । पुलिस ने संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।