#निवाड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में एक महिला नोटों की गड्डियां गिनती हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही महिला आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक एवं नियुक्ति शाखा की प्रभारी मनीषा झा हैं।
हालांकि, वीडियो कितना पुराना है और इसमें दिखाई दे रही महिला की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। साथ ही वीडियो में दिखाई दे रहे पैसों का आंगनवाड़ी नियुक्तियों से संबंध भी जांच का विषय है।
इसी बीच वन स्टॉप सेंटर में इस्तेमाल हो रही गाड़ी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। दावा है कि विभागीय उपयोग में लगी यह गाड़ी निजी स्वामित्व वाली है।
अब सवाल—
❓ वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है?
❓ क्या इसका आंगनवाड़ी नियुक्तियों से कोई संबंध है?
❓ वन स्टॉप सेंटर में निजी वाहन के इस्तेमाल की अनुमति किस आधार पर है?
❓ क्या जिला प्रशासन पूरे मामले की जांच करेगा?
वायरल वीडियो के दावों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
#Niwari #NiwariNews #Anganwadi #ViralVideo #WomenAndChildDevelopment #OneStopCentre #MadhyaPradesh #BreakingNews #ViralNews #Investigation #निवाड़ी #आंगनवाड़ी #वायरलवीडियो #वनस्टॉपसेंटर