गणपति पंडाल के अंदर पैसों से जुआ खेलने का वीडियो सामने आया!
मुरैना। माधोपुरा पुलिया के पास स्थित आसमानी माता मंदिर के ठीक बगल में गणपति जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसी गणपति पंडाल के अंदर कुछ लोगों के कथित तौर पर पैसों से जुआ खेलने का वीडियो सामने आया है।
वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक स्थल के समीप जुआ खेले जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक आयोजन के पंडाल में इस तरह की गतिविधियां होना चिंता का विषय है।
अब सवाल यह है कि क्या संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस मामले पर पड़ेगी और वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी?