सरदारपुर: बरमंडल का मां अन्नपूर्णा मंदिर नोटों से जगमगाया, ₹5.61 लाख के नोटों से हुई सजावट
Sardarpur, Dhar | Oct 22, 2025 दीपोत्सव पर इस ग्राम बरमण्डल में अन्नपूर्णा माता मंदिर में धनलक्ष्मी से आकर्षक सजावट की गई है। सजावट में ग्रामीणों द्वारा दी गई 10, 20, 50, 100, 200 व 500 रुपये के नोटों की गड्डियों का उपयोग किया गया है। इस प्रकार कुल 5 लाख 61 हजार रुपये से संपूर्ण सजावट की गई। 5 दिवसीय आयोजन के तहत की गई उक्त सजावट को देखने के लिए दूर-दुराज से भी लोग बरमण्डल पहुंचे।