मुंगेर: मुंगेर में साइकिल सवार मजदूर को पिकअप ने मारी टक्कर
Munger, Munger | Feb 24, 2024 मुंगेर में सड़क पार कर रहे साइकिल सवार मजदूर को पिकअप ने टक्कर मार दी। पिकअप लखीसराय की ओर से आ रहा था। हादसे के बाद दो व्यक्ति घायल हो गए। पिकअप चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, इसी दौरान उसकी टक्कर हसनगंज के समीप बिजली के खंभे से हो गई। जिसमें वो खुद भी घायल हो गया। जख्मी चालक मेदनीचौकी के देवघरा चन्द्र टोला निवासी किशन लाल महतो का पुत्र सोमनाथ है।