मुंगेर: एनसीपी नेता संजय केसरी ने नगर निगम पर भ्रष्टाचार एवं घोटाले का आरोप लगाकर नगर निगम के गेट पर किया प्रदर्शन
Munger, Munger | Feb 23, 2024 शुक्रवार को एनसीपी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता संजय केसरी ने नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर अपने आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि नगर निगम की मेयर मुंगेर का समुचित विकास नहीं कर रही है। नगर निगम में भ्रष्टाचार बढ़ा हुआ है। फर्जी काम कर कर पैसे की निकासी की जा रही है। इसके अलावे भी उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए।