मुंगेर: मुंगेर में लोक सभा चुनाव को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मुंगेर पुलिस ने 55 वारंटियों को गिरफ्तार किया है
Munger, Munger | Feb 23, 2024 पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों, ओपी स्तर पर थाना अध्यक्ष और ओपी अध्यक्ष के नेतृत्व में कई कांडों के वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिये विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने कुल 55 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।