लालगंज: लीलाई गांव निवासी अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध हालात में बारात में मौत, परिजनों ने शराब में जहर मिलाकर देने का लगाया आरोप
आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के लीलाई गांव निवासी 55 वर्षीय रामअवध बिंद पुत्र मुनेश्वर की जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र के महरौडा गांव में बारात के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया ।रामअवध बिंद गांव के सुनील बिंद की बारात में शामिल होने जौनपुर गए थे। रात करीब 11 बजे उन्होंने परिजनों को फोन किया ।