चाईबासा: सेरेंगसिया शहीद स्मारक के पास संग्रहालय निर्माण पर वन विभाग ने लगाई रोक, मुंशी जेल भेजे गए
पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड स्थित सेरेंगसिया शहीद स्मारक के समीप राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम के तहत बन रहे जनजातीय संग्रहालय भवन के निर्माण कार्य पर वन विभाग ने रोक लगा दी है। मामले में निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे सेरेंगसिया निवासी मुंशी रबुआ लागुरी के खिलाफ वन क्षेत्र में बिना NOC के अवैध निर्माण कराने का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।