डिंडौरी: कलेक्टर ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए मेडिकल टीम व एंबुलेंस की व्यवस्था के निर्देश जारी किए
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के सुचारू एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर परीक्षा दिवस दिनांक 26 अप्रैल 2026 को सुबह 7:00 से शाम 7:00 बजे तक मेडिकल टीम एवं एंबुलेंस व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर निर्देश जारी किया। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग में गुरुवार शाम 5:00 बजे मीडिया को जानकारी दी ।