करौं: पथरौल थाना क्षेत्र के झीलुवा से एक साइबर अपराधी गिरफ्तार
Karon, Deoghar | Mar 6, 2026 पुलिस अधीक्षक देवघर, श्री सौरभ (भा.पु.से.) के आदेश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के निर्देशन में पथरौल थाना क्षेत्र के झीलुवा से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में आरोपी साजिद अंसारी को पकड़ा गया। यह कलकत्ता से फर्जी सिम लाकर साइबर ठगी के पैसे निकालता था। आरोपी गू