मानपुर: गट्टेगहन में पुल टूटने और PMGSY सड़क निर्माण पर पूर्व संसदीय सचिव संजीव शाह ने कहा- कार्रवाई कराएंगे
मोहला_मानपुर के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव तथा भाजपा नेता संजीव शाह ने 9नवंबर को अपराह्न करीब 3 बजे मानपुर ब्लॉक दौरे के दरमियान मीडिया से चर्चा करते हुए गट्टेगहन स्थित PMGSY पुल के टूटने को लेकर कहा कि मानपुर, मोहला वनांचल में PMGSY के बहुत से काम में भर्राशाही है , हम सूची बना रहे है जरूर कार्यवाही कराएंगे। उन्होंने मीडिया से भी इस तरह की सूची मांगी।