कोल: भूकंप आपदा से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने जिले भर में कराया मॉकड्रिल, बचाव के उपाय बताए
Koil, Aligarh | Sep 19, 2025 जिले में भूकंप आपदा से बचाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है। डीएम संजीव रंजन के निर्देश पर शुक्रवार को जिले भर की सभी 5 तहसीलों पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन टीमों ने मॉकड्रिल किया और भूकंप आपदा में किस तरह बचाव करना है इसकी जानकारी दी।