कोल: जवाँ में नल पर पानी भर रही महिला ने दबंगों पर मारपीट व छेड़छाड़ का लगाया आरोप, FIR के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
Koil, Aligarh | Sep 18, 2025 अलीगढ़ के थाना जवाँ इलाके से सामने आई है।जहां की निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ दबंग प्रवर्ति के लोगों के द्वारा उसके साथ नल से पानी भरते समय मारपीट की गई और छेड़छाड़ की गई। मामले को लेकर क्षेत्रीय पुलिस को अवगत कराया इधर पुलिस ने मामले में संज्ञान लेने के बाद मुकदमा दर्ज कर दिया। लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बाद भी नही हुई कार्यवाही।