कोल: रसलगंज के सरकारी स्कूल के किचिन में काम करते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, महिला समेत 3 लोग झुलसे
Koil, Aligarh | Sep 19, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के रसलगंज क्षेत्र स्थित सरकारी स्कूल नंबर पांच की है। जहां किचिन में खाना बनाते समय अचानक ही गैस सिलेंडर में आग लग गई।आग की घटना से स्कूल व आस पास के इलाके में अफरा तफरी मच गई।आग बुझाने में रसोइया महिला, पड़ोसी और राहगीर हॉकर आग से झुलस गए। क्षेत्रीय लोगों ने मिलकर जलते सिलेंडर पर बमुश्किल काबू पाया।