पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा मासिक अपराध समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
आज दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल, कंट्रोल रूम में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, गंभीर अपराधों, लंबित प्रकरणों, जनशिकायतों एवं पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिले के समस्त थानों में दर्ज गंभीर अपराधों, महिला संबंधी अपराधों, मर्ग प्रकरणों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित अपराधों, राहत प्रकरणों तथा जनशिकायतों के निराकरण की समीक्षा की गई। इसके साथ ही त्रिवर्षीय गंभीर अपराधों, लघु अधिनियम के प्रकरणों, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
दुर्घटना संभावित वाहनों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। iRAD (एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस) के प्रेजेंटेशन के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित जानकारी के संधारण, विश्लेषण एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की कार्यप्रणाली भी समझाई गई।
बैठक में सीसीटीएनएस की कार्यप्रणाली, अनुसंधान, फिंगरप्रिंट एवं साइबर संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही ई-जीरो एफआईआर एवं साइबर फ्रॉड से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करने तथा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत अधिक से अधिक प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की सूची अद्यतन रखने तथा निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वाले तेज ध्वनि वाले डीजे के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने पर जोर दिया गया।
आमजन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए बाजार परिसर एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों सहित रिहायशी इलाकों में पटाखों एवं अन्य विस्फोटक सामग्री के अवैध विक्रय, संग्रहण एवं भंडारण पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस लाइन सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी में संचालित शासकीय वाहनों की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को वाहनों के उचित रखरखाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले, जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, रक्षित निरीक्षक, थाना एवं चौकी प्रभारी सहित संबंधित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh IG Sagar DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #ChhatarpurMandir