जींद: जींद में 9 सितंबर से राष्ट्रीय पोषण माह, ‘हमारी आंगनवाड़ी-हमारी जिम्मेदारी’ थीम के तहत जनजागरूकता अभियान
डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने जींद में 9 सितंबर से 9 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाए जाने की घोषणा की। अति कुपोषित बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर, गर्भवती महिलाओं व बच्चों की नियमित जांच, स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम, पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी और पीएमएमवीवाई योजना में शत-प्रतिशत पंजीकरण पर जोर दिया गया है।