बांसगांव: गगहा के रियांव और गरयाकोल गांव में 12 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, 11 केवी लाइन में फाल्ट से ग्रामीणों का जीवन प्रभावित
गोरखपुर के गगहा क्षेत्र स्थित रियांव और गरयाकोल गांव में सोमवार रात 11 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित है। 11 केवी लाइन में आए फाल्ट के कारण 12 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी बिजली बहाल नहीं हो सकी। भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंखे, कूलर और पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों में नाराजगी है।