मोतिहारी: शहर के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया, राजद और कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मोतिहारी में जनसभा की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- 'दुनिया में जैसे पूर्वी देशों का दबदबा बढ़ रहा है वैसे ही भारत में ये दौर हमारे पूर्वी राज्यों का है। हमारा संकल्प है। आने वाले समय में जैसे पश्चिमी भारत में मुंबई है, वैसे ही पूर्व में मोतिहारी का नाम होगा। जैसे अवसर गुरुग्राम में हैं वैसे ही अवसर गयाजी में