फिरोज़ाबाद: घरेलू विवाद में पति बना दरिंदा, पत्नी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला, हालत नाजुक
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित शिवाजी मार्केट में गुरुवार रात नौ बजे करीब घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जब अजय नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी गोरी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले ट्रॉमा सेंटर और फिर हालत नाजुक होने पर आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।