ऊन: गढ़ी अब्दुल्ला में सामान के पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटा, गढ़ीपुख्ता थाने पर दर्ज हुआ मुकदमा
मंगलवार की दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चौसाना निवासी साजिद ने गढ़ीपुख्ता थाने पर शिकायत की है। शिकायकर्ता ने बताया कि वह गढ़ी अब्दुल्ला में कोल्ड ड्रिंक्स व बीड़ी—सिगरेट की दुकान करता है। आरोप है कि भनेड़ा उद्दा निवासी कुलदीप अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और सामान के पैसे दिए बगैर ही जाने लगा। पैसे मांगने पर दुकानदार के साथ मारपीट की।