उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली में दिया धरना...SIR के बहाने काटे जा रहे वोट
उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान तेज है। कांग्रेस का आरोप है कि SIR की आड़ में वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की आशंका है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस ने पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र सौंपा।
इसके बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और पवन खेड़ा समेत वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम न हटाने की मांग की।
#Uttarakhand #SIR #Congress #VoterList #ElectionCommission #Democracy #VoterRights #UttarakhandCongress #pahadsamachar