जीरो प्वाइंट, मसूरी में बिजली की तारों पर अचानक एक भारी पेड़ गिर जाने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई और यातायात बाधित हो गया।
सूचना मिलते ही फायर रेस्क्यू यूनिट, मसूरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
फायर ब्रिगेड की टीम ने हाइड्रा वाहन की मदद से ऊंचाई पर पहुंचकर वुडन कटर के जरिए पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा।
इसके बाद सड़क पर गिरे मलबे और अवशेषों को हटाकर मार्ग को साफ किया गया, जिससे यातायात और विद्युत व्यवस्था को पुनः सुचारु कराया ।
#uttarakhandfireservice #uttarakhandpolice #FireFighters #Rescue #fireservice
Fire, Fireservice, Firefighters, rescue, FirstResponders, FireBrigade, SafetyFirst, FireSafety
Dehradun, Dehradun | Aug 20, 2026