🗳️ सुगम एवं समावेशी निर्वाचन: शिवहर में DMCAE समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न!
आज दिनांक 03 जुलाई, 2026 को जिलाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशन में समाहरणालय, शिवहर में जिला स्तरीय DMCAE (District Monitoring Committee on Accessible Election) की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों में दिव्यांग (PwD) मतदाताओं के लिए निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्णतः बाधारहित और समावेशी बनाना है।
बैठक के मुख्य बिंदु:
✅ मतदान केंद्रों पर रैंप, व्हीलचेयर और स्वयंसेवकों (Volunteers) की व्यवस्था सुनिश्चित करना।
✅ दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुगम परिवहन और आवश्यक चिकित्सा सहायता की उपलब्धता।
✅ मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर PwD मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण और मतदान सुनिश्चित करना।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, PwD आइकन श्री संजय कुमार सहित अन्य सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
हमारा लक्ष्य: हर एक वोट है महत्वपूर्ण! 🇮🇳
#Sheohar #AccessibleElections #DMCAE #ElectionCommission #PwDVoters #InclusiveElections #BiharElections #DistrictAdministrationSheohar
1 views | Sheohar, Bihar | Jul 3, 2026