🚨 मलाजनी हाईवे पर घंटों जाम! भैया दूज पर दोपहर से शाम तक रेंगते रहे वाहन, राहगीर परेशान।
जसवंतनगर के ग्राम मलाजनी के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। भैया दूज के त्योहार पर वाहनों का दबाव बढ़ने से हाईवे पर लंबी कतारें लग गईं। दोपहिया, कार और भारी वाहन घंटों जाम में फंसे रहे।
मंगलवार को इसी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को निकलवाया, लेकिन जाम की समस्या बनी रही।
सवाल यह है कि आखिर मलाजनी के पास ओवरब्रिज का निर्माण कब पूरा होगा?
स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने और तब तक यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की है।
📍 मलाजनी, जसवंतनगर (इटावा)
👇 क्या आपके हिसाब से यहां यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन को तत्काल कदम उठाने चाहिए?
#Jaswantnagar #Etawah #DPSChannel #HighwayJam #TrafficProblem
Jaswantnagar, Etawah | Nov 11, 2026