कटनी नगर: माधव नगर बंगला लाइन में भू-माफियाओं का नजूल भूमि पर कब्जा, प्रशासन ने सीमेंटेड बाउंड्री वॉल ध्वस्त की
माधव नगर के बंगला लाइन में भू-माफियाओं द्वारा नजूल भूमि पर किए गए कब्जे को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। कार्यवाही आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे तहसीलदार अजीत तिवारी के नेतृव में नजूल भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। माधव नगर क्षेत्र में लगातार शासकीय भूमियों पर कब्जे की शिकायतें सामने आती रही है। लेकिन प्रशासन कब्जे के मंसूबो पर लगातार कार्यवाही कर रहा है।