दलसिंहसराय: समस्तीपुर में शराब लदी कार गड्ढे में पलटी, फ्रूटी पैक बोतलें लूटने की मची होड़
समस्तीपुर के दलसिंहसराय में नेशनल हाईवे-28 के पगड़ा चौक के पास बारिश के कारण बरौनी की ओर से आ रही शराब लदी कार बेकाबू होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में शराब होने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में बोतलें लूटने की होड़ मच गई। करीब 25-30 लोग कीचड़ में फिसलते हुए गमछे और हाथों में फ्रूटी पैक शराब भरकर ले भा