हरिद्वार: गैस प्लांट क्षेत्र में मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट से पटाखे छोड़ना पड़ा महंगा, रानीपुर पुलिस ने बुलेट की सीज
क्षेत्र में मोडीफाईड साइलेंसर लगी बुलेट से पटाखे छोड़ने पर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मामले में बुलेट को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। मामले में बुलेट चालक सहारनपुर निवासी कपिल कुमार पर भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात गश्त के दौरान यह कार्रवाई की।