पाली: ग्राम पठराई निवासी महिला का आरोप, शादी से लगभग 15 दिन पूर्व दबंग ने तमंचे की नोक पर जबरन किया नाबालिक पुत्री का अपहरण
Pali, Lalitpur | Jun 19, 2026 थाना बालाबेहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पठराई निवासी एक महिला ने शुक्रवार दोपहर के समय जानकारी देते हुए बताया कि गांव का एक नामजद आरोपी उसकी नाबालिक बेटी को शादी से लगभग 15 दिन पूर्व बेटी के कनपटी पर तमंचा लगाकर जबरन अपने साथ अपहरण कर ले गया है। उसने उक्त मामले में संबंधित पुलिस को शिकायती पत्र दिया परंतु पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।