जमुई: देवपुर गांव में बालू माफिया और पुलिस के बीच हुई हाथापाई के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार, मुखिया पति समेत 4 नामजद
Jamui, Jamui | Jul 5, 2026 देवपुर गांव में अवैध बालू के तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के साथ बालू माफियाओं द्वारा धक्का- मुक्की व हाथापाई करने मामले में पुलिस ने एक आरोपित कृष्ण साह उर्फ मूरो साह को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मुखिया पति समेत चार नामजद पर FIR दर्ज किया गया है। गिरफ्तार बालू माफिया को रविवार की शाम 4 बजे तक जेल भेज दिया गया है।