जमुई: समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में डीएम ने दशहरा पर्व के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के साथ तैयारी की समीक्षा बैठक की
Jamui, Jamui | Oct 9, 2024 समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में डीएम ने दशहरा पर्व को लेकर बुधवार की दोपहर की 3 बजे प्रबंधन विभाग के साथ तैयारी को लेकर की समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान डीएम अभिलाषा शर्मा ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी को निर्देशित किया कि अग्निकांड से बचाव के लिए अग्निशमन वाहनों को पूजा स्थल के आसपास रखें।