जमुई: भलुआना गांव में चुनावी रंजिश के चलते हुई मारपीट, दो घायलों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Oct 9, 2024 भलुआना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए मारपीट में दो लोग घायल हो गए जिसे इलाज के लिए बुधवार की दोपहर 12 बजे दोनो घायल को सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान कोदवरिया निवासी धर्मेंद्र कुमार तथा जोगिंदर यादव के रूप में की गई। घायल धर्मेंद्र ने बताया की मंगलवार की रात पंचायत के खड़गपुर गांव गया था। जब वह 9:30 बजे लौट रहा था तो मारपीट की गई।