जमुई: पम्प चालकों ने समाहरणालय स्थित DM को आवेदन दिया, मानदेय न मिलने और ठीकेदारों की मनमानी का लगाया आरोप
Jamui, Jamui | Oct 9, 2024 जिलेभर में संचालित बिहार सरकार के सात निश्चय योजना अंतर्गत हर- घर, नल- जल योजना के पम्प चालकों को मानदेय की निर्धारित राशि से भी कम राशि मिलने और कई जगहों पर वर्षों से मानदेय नहीं मिलने को लेकर पम्प चालकर कल्याण मंच द्वारा बुधवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे डीएम अभिलाषा शर्मा को आवेदन दिया गया। साथ ही नल जल योजना के ठीकेदारों पर मनमानी का आरोप भी लगाया है।