जमुई: पीड़ित महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पड़ोसी युवक पर नाबालिग बेटी के अपहरण का लगाया आरोप, एसपी से मदद की गुहार लगाई
Jamui, Jamui | Oct 9, 2024 समाहरणालय स्थित एसपी चंद्रप्रकाश के कार्यालय बुधवार की दोपहर 12 बजे एक महिला पहुंची। जहां एक आवेदन देते हुए बताया कि वह अपने खेतों में काम करने गई थी। तभी उसकी नाबालिक पुत्री घर में अकेली थी जिसे चंद्रमंडीह गांव के ही सोनू राम के द्वारा अपहरण कर लिया गया। घटना को लेकर जब पीड़ित महिला चंद्रमंडीह थाने में शिकायत पर करने पहुंची तो वहां से उसे भगा दिया।