कुंडा: अवतारपुर में सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल
बाघराय क्षेत्र में मंगलवार दोपहर 3 बजे अवतारपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में शिवा पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।