दतिया: एनकाउंटर के डर से भागा दतिया का बदमाश, खनियाधाना में कार हादसे के बाद ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया
Datia, Datia | Mar 29, 2026 उत्तर प्रदेश की क्राइम ब्रांच से बचने के लिए फरार चल रहा हत्या का आरोपी आखिरकार ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। दतिया जिले के निचरौली गांव निवासी लतीफ खान, जो ग्वालियर जेल से पैरोल पर छूटने के बाद फरार हो गया था। शिवपुरी जिले के खनियाधाना क्षेत्र में एक हादसे के बाद पकड़ लिया गया। जिसे यूपी क्राइम ब्रांच के हवाले के दिया गया है।