धर्मशाला: गग्गल एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी, मार्च तक पूरी होगी प्रक्रिया
गग्गल एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के तहत रछियालू और कियोडियां महालों में प्रभावित परिवारों से कब्जा लेना शुरू हो गया है। जिनको मुआवजा और पुनर्वास राशि मिल चुकी है, उनके खाली मकान जेसीबी से तोड़े जा रहे हैं। प्रशासन मार्च तक पूरी जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी करना चाहता है।