गुना: गुना में मौसम का तांडव, तूफानी हवाओं के साथ ओले गिरे, बारिश से गर्मी में मिली राहत
गुना जिले में 4 मई शाम को अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तूफानी हवाओं के साथ ओले गिरे और तेज बारिश हुई भीषण गर्मी में लोगों की रफ्तार थम गई। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश में भीषण गर्मी में लोगों को ठंडक मिली। वही ग्रीष्मकालीन फसल खेतों में खड़ी मूंग पर किसानों ने इस बारिश को अमृत बताया। गुना शहर में कुछ दुकानों और घरों में गंदा पानी पहुंच गया।