फतुहा: नदी थाना पुलिस ने पारा मिलिट्री फोर्स के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर चलाया विशेष छापामारी अभियान
Fatwah, Patna | Oct 10, 2025 नदी थाना पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर समसपुर,जाफराबाद गढोचक,कृपाल टोला में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया है। यह छापामारी अभियान शराब एवं फरार वारंटी के साथ-साथ असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाया गया है। नदी थानाध्यक्ष शंकर कुमार झा ने बताया कि छापामारी अभियान लगातार चलाया जाएगा। शराब से जुड़े धंधेबाज,फरार वारंटी को जेल भेजा जायेगा।