फतुहा: फोरलेन ओवर ब्रिज से मछरियावां तक 3 किलोमीटर लंबा जाम
Fatwah, Patna | Oct 9, 2025 फोरलेन ओवर ब्रिज से लेकर मछरियावां तक 3 किलोमीटर लंबी जाम लगी हुई है। इस जाम के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम ओवरटेक को लेकर हुई है। बताया जाता है कि पटना की ओर जाने वाले माल वाहक वाहन टोल टैक्स से बचने के लिए दनियावां बिहटा सरमेरा पथ के रास्ते जाना शुरू कर देते हैं। आगे निकलने की होड़ मची रहती है। इसी कारण भीषण जाम लगी रहती है।