फतुहा: रायपुर में ट्रांसफार्मर फटने से एक राहगीर झुलसा
Fatwah, Patna | Oct 9, 2025 रायपुर में एक ट्रांसफार्मर अचानक ब्लास्ट हो गया है। ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने से एक राहगीर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जख्मी हालत में उसे फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायल को हालत गंभीर रहने के कारण पटना रेफर कर दिया गया है। झूलसे व्यक्ति की पहचान रायपुरा निवासी सिनोज पासवान के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बिजली ऑफिस में इसे लेकर हंगामा किया है।