फतुहा: 7 वर्षीय बच्चा भटककर गुलजारबाग से पहुंचा फतुहा स्टेशन
Fatwah, Patna | Oct 9, 2025 गुरुवार को गुलजार बाग आलमगंज थाना क्षेत्र से भटक कर एक 7 वर्षीय बच्चा गुलाम हुसैन फतुहा स्टेशन पहुंच गया है। रेल पुलिस में स्टेशन परिसर से बरामद कर उस से पूछताछ किया, बच्चा स्पष्ट पता नहीं बताया है। इसके बाद रेल पुलिस बच्चों को पटना स्थित बाल कल्याण परिषद में भेजने की तैयारी में थी। बच्चा के पिता खोजते हुए फतुहा स्टेशन पहुंचे जिन्ह बच्चा को सौंप दिया गया है।