शिवपुरी नगर: शिवपुरी पुलिस की सख्ती: पैदल गश्त कर की जा रही पूछताछ, खुले में शराब पीने वाले खदेड़े गए
शिवपुरी शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने अपनी सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर शहर में शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक पुलिस द्वारा गश्त की जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम पैदल भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है तथा खुले में शराब पीने वालों को खदेड़ा जा रहा है।