घूरपुर में बाउंड्री वॉल गिराने का आरोप, थाने में तहरीर
प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया में जमीन मालिक ने दबंगों पर बाउंड्री वॉल और पिलर गिराने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि घटना में करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ। मामले में घूरपुर थाने में लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
Bara, Allahabad | Jun 27, 2026