प्रयागराज
तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव पुराने कुएं में मिलने से सनसनी, क्षेत्र में मचा हड़कंप
कौंधियारा, प्रयागराज। कौंधियारा थाना क्षेत्र के बड़गोहना खुर्द ग्राम के मजरा सुकुल का पूरा बस्ती के सामने स्थित एक पुराने कुएं में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान गुलज़ारी लाल पटेल (पुत्र स्वर्गीय केवला प्रसाद पटेल), निवासी बड़गोहना खुर्द, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने उनके तीन दिन पहले लापता होने पर कौंधियारा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Bara, Allahabad | Jul 17, 2026