खोदावंदपुर: सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दानी राय के कार्यों को याद किया जाएगा: बीडीओ
खोदावंदपुर के सेवानिवृत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दानी राय के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। श्री राय ने अपने कार्यकाल में स्कूली बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के अलावे शिक्षकों एवं स्कूलों की विभिन्न समस्याओं का कुशलता से समाधान किया। यह बातें बीडीओ नवनीत नमन ने बुधवार को दोपहर करीब दो बजे सेवानिवृत पर बोले।