खोदावंदपुर: गाली देने से मना करने पर तोड़फोड़ और झोपड़ी में आग लगाई, घटना चलकी गांव की
दौलतपुर पंचायत के चलकी गांव स्थित वार्ड दस में सोमवार को सुबह करीब दस बजे एक युवक ने अपनी धर्मपत्नी के साथ गाली गलौज व मारपीट कर रहे थे। तभी गांव के ही राम सेवक पंडित ने युवक को गाली देने से मना किया तो नशेड़ी युवक ने उसके घर पर आकर झोपड़ी में रखे सामानों को पहले उठा पटककर क्षतिग्रस्त कर दिया। फिर झोपड़ीनुमा घर में आग लगा दिया।